फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ेगा तापमान: कई इलाकों में बुधवार को भी हुई हल्की बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

Wed, 12 Jul 2023 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में अमूमन जितना तापमान रहता है अभी तापमान उससे दो डिग्री नीचे ही दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : PTI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते सप्ताह हुई झमाझम बारिश के बावजूद तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। दिल्ली में अभी दो दिन तापमान बढ़ेगा लेकिन उसके बाद बारिश की गतिविधियां तेज होने से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बुधवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने व कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में बीते सप्ताह की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में अमूमन जितना तापमान रहता है अभी तापमान उससे दो डिग्री नीचे ही दर्ज हो रहा है। इस कारण गर्मी का अहसास नहीं हो रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक 001.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

 

सर्वाधिक बारिश मयूर विहार इलाके में 024.5 मिमी, पीतमपुरा में 009.0, लोदी रोड में 010.0 मिमी, आया नगर में 003.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने के कारण तापमान 33 डिग्री व 26 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं दो दिन तापमान बढ़ने के बाद 15 जुलाई से तापमान फिर से 31 डिग्री तक पहुंच जाएगा। एक दो दिन तापमान के तेवर नरम रहेंगे उसके बाद 17 से तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। 

 

वहीं विभाग ने दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के लिए 15 व 16 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13, 14, 15 व 16 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट है। जबकि उत्तराखंड के लिए विभाग ने 13 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट व 14 जुलाई से 16 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें