दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी रोज नए रिकार्ड बना रही है। पिछले 4 दिनों में दिल्ली का पारा 38 डिग्री से बढ़कर 38.6 डिग्री तक पहुंचा जो सामान्य से 5 डिग्री ऊपर है। हर दिन ना सिर्फ सीजन के सबसे गर्म दिन का रिकार्ड बना बल्कि पिछले सात साल के दौरान मार्च महीने के सबसे गर्म दिन का रोज नया रिकार्ड मौसम विभाग के रजिस्टर में दर्ज हुआ।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 23.3 डिग्री रहा, जिसके कारण रात की गर्मी भी अधिक महसूस हुई। हवा में नमी की मात्रा न्यूनतम 24 फीसदी रही। पिछले दस साल में मार्च के महीने में इससे ऊपर पारा 2010 में ही 39.2 डिग्री तक पहुंचा था जो रिकार्ड है।
दिल्ली के पालम केन्द्र पर तो तापमान शुक्रवार को 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। ये भी अपने-आप में रिकार्ड है। इस केन्द्र पर भी 2010 में ही इससे ऊपर 27 मार्च को तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया था। हवा में नमी की मात्रा भी दिल्ली में न्यूनतम 24 डिग्री रही जिससे धूप ने अधिक झुलसन रही। दिल्ली में रिज एरिया में 40.3 डिग्री, आया नगर, लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में तापमान 39 डिग्री से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान, पूर्वी यूपी में कुछ जगह, हरियाणा और पश्चिम यूपी में भी कहीं-कहीं लू चली।
न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से ज्यादा
रात के तापमान में भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में कहीं नहीं रही। जम्मू-कश्मीर, में कई जगह, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम यूपी में कुछ जगह न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री या उससे भी ज्यादा ऊपर दर्ज किया गया। बल्कि पूरे उत्तर पश्चिम भारत में ज्यादातर जगह न्यूनतम तापमान 3 डिग्री या उससे भी ज्यादा ऊपर दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिन गर्मी और लू कुछ इसी तरह की कायम रहेगी। यूपी में कहीं-कहीं अभी लू चलती रहेगी। तो जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल को बिजली कड़केगी और हल्की बारिश भी हो सकती है जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मौदानी इलाकों में मौसम मामूली बदल सकती है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे कोई बड़ी राहत तापमान में नहीं मिलेगी।
दिल्ली के गर्म केन्द्र
रिज 40.3 डिग्री
पालम 40.2 डिग्री
आया नगर 39.8 डिग्री
स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स 39.8 डिग्री
दिल्ली यूनिवर्सिटी 39.2 डिग्री
दिल्ली 31 मार्च का मौसम
अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री
न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री
1 अप्रैल को सूर्यास्त 6.39 बजे
2 अप्रैल को सूर्योदय 6.10 बजे