फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या की जानकारी देने पर एक लाख ईनाम

Sat, 30 Jan 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से मेवात में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, लिंगानुपात और पीएनडीटी एक्ट की पालना की स्थिति की समीक्षा की और मेवात प्रशासन के अधिकारियों को इनसे संबंधित नए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा ने लिंगानुपात पर अपनी बात रखी। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता कैंप लगाए जाने तथा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए एएनएम व आशा वर्करों के गांवों में पंच-सरपंच से लगातार सपर्क में होने की बात कही।

डॉ. गुप्ता को उपायुक्त ने बताया कि मेवात में 1000 लड़कों के पीछे लड़कियों की संया 940 है और इसमें अभी और सुधार की जरूरत है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में पीएनडीटी निरीक्षण समिति और स्वास्थ्य विभाग अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन कन्या भ्रूण हत्या करने और कराने वालों की जमीनी स्तर पर पहचान कर रहा है। बता दें कि हरियाणा सरकार ऐसे लोगों की सूचना देने पर क्रमश: एक लाख और उपायुक्त 50 हजार रुपए इनाम धनराशि देते हैं। ऐसी सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

गुप्ता ने कहा कि अधिकारी वर्ग लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए महिलाओं की सोच में बदलाव लाने के लिए सकारात्मक प्रयास करें। सशक्त समाज के निर्माण के लए महिलाओं को स्वस्थ और अच्छा माहौल दिए जाने की जरूरत है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है कि समाज में बेटियों को बेटों के समान दर्जा मिले। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें