फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में किशोरी को उसके दोस्त ने मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 04:04 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली

सार

लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना की सूचना पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय लड़की को उसके दोस्त ने गोली मार दी। किशोर को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके दोस्त कासिम ने गोली मारी। घटना के संबंध में पुलिस को रात करीब 8:27 बजे सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल लड़की को उसके परिवार के सदस्यों द्वारा जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है।

वहीं उत्तर-पूर्वी इलाके के डीसीपी का कहना है कि युवती के कंधे में गोली लगी है। आरोपी की उम्र करीब 19-20 साल है। उसने कहासुनी को लेकर लड़की पर गोली चला दी। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उस पर केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें