बुराड़ी पुलिस को जांच में पता चला कि किशोरी की मोबाइल से आखिरी कॉल जितेंद्र को आई थी। जितेंद्र ने किशोरी के सिमकार्ड को अपने फोन में डालकर भी कॉल किया था। पुलिस ने बुराड़ी निवासी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया। उसने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है। उसकी काफी समय सेे किशोरी से दोस्ती थी। किशोरी उससे संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी वजह से उसने ट्यूशन से अलीपुर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसका बैग, मोबाइल व सिमकार्ड लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अलीपुर पुलिस से संपर्क कर किशोरी का शव बरामद कर लिया। बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
बाइक से किशोरी को ले गया था आरोपी
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, वारदात के बाद आरोपी जितेंद्र अपने किए पर पछता रहा है। उसने ब्लेड से किशोरी का नाम अपने हाथ पर गोदा हुआ है। वारदात वाले दिन उसने बातचीत करने के लिए किशोरी को ट्यूशन सेंटर से अपनी बाइक पर बिठाया था। आरोपी बुराड़ी से 10 किलोमीटर दूर अलीपुर ठोकर नंबर-20 के पास पीड़िता को लेकर पहुंचा। वहां किशोरी उससे संबंध खत्म करने की बात करने लगी तो उसने गुस्से में किशोरी को झाड़ियों में धक्का दे दिया, फिर आरोपी ने गुस्से में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और भाग गया।