नई दिल्ली के पालम इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में फ्लाईओवर से नीचे ट्रेन पर गिर गई। ट्रेन के छत पर गिरने के बाद वह लुढ़क गई।
आस पास मौजूद लोगों ने उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सराय-रोहिल्ला रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी सपरिवार पालम इलाके में रहती है।
पढ़ें: बड़ा खुलासा: पत्नी की डिलिवरी के लिए मर्डर
बृहस्पतिवार को वह द्वारका पालम फ्लाईओवर पहुंची। काफी देर तक किशोरी को फ्लाईओवर पर घूमता हुआ देखा गया था। पुलिस ने किशोरी की पहचान कर उसके परिजनों से पूछताछ की है।
किशोरी के परिजनों ने बेटी के खुदकुशी का प्रयास करने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गई होगी।