फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छठ घाट के तालाब में डूबने से किशोर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंडावली के पार्क में नहाने गया था 13 वर्षीय रोशन, तालाब किनारे मिले कपड़े और चप्पल
विज्ञापन

- परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में छठ पूजा के लिए बनाए गए तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन सिंह चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों ने तालाब की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार रोशन मंडावली स्थित रघुबीर गली में परिवार के साथ रहता था। बुधवार दोपहर वह घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो तालाब चौक स्थित पार्क में तालाब के किनारे उसके कपड़े और चप्पल रखे मिले। इसके बाद उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। परिजन स्वयं तालाब में उतरे और तलाश शुरू की। कुछ देर बाद रोशन का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। उसे तुरंत दो निजी अस्पतालों में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि तालाब में पूरे वर्ष पानी भरा रहता है और बच्चे अक्सर वहां नहाने पहुंच जाते हैं। उनका आरोप है कि पार्क में गार्ड तैनात होने के बावजूद बच्चों को तालाब के पास जाने से नहीं रोका जाता। वहीं पुलिस का कहना है कि तालाब के चारों ओर जाल लगाया गया है, लेकिन बच्चे जाल के नीचे से निकलकर अंदर पहुंच जाते हैं। पुलिस ने बताया कि रोशन को बचपन से दौरे पड़ते थे और वह बीमारी के कारण स्कूल नहीं जाता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें