राजकीय स्कूलों में पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए अब आईटी का ज्ञान जरूरी है। फिर चाहे वह संस्कृत का या फिर गणित विषय का शिक्षक ही क्यों न हो।
आईटी विशेषज्ञ होंगे तो बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ रोचक तरीके वे खुद भी इंटरनेट के माध्यम से निकाल सकेंगे। इसी सोच को अमल में लाते हुए शिक्षा विभाग ने हर विषय के शिक्षक को आईटी एक्सपर्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
यह प्रशिक्षण राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा योजना (रमसा) के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है।
शिक्षा से जुड़ी कई सेवाएं ऑनलाइन की जा चुकी हैं। इन सेवाओं का प्रयोग तभी किया जा सकता है, जब लेक्चरर को खुद उसकी जानकारी होगी। शिक्षण कार्य में ऑडियो-वीडियो के प्रयोग से लेक्चर को प्रभावी बनाया जा सकता है।