फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को पीटा, अंबेडकर की मूर्ति गिराई

Tue, 19 Jan 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाखरी गांव में रविवार कुछ दबंगों ने चौपाल में बैठे दलित युवकों को पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने चौपाल के कमरे में घुसकर उत्पात किया और स्थापना के लिए रखी डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को गिरा दिया। सारन पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


भाखरी गांव में पंचायती धर्मशाला है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम चौपाल पर गांव के तीन दलित युवक शशि, पवन कुमार और भीम सिंह बैठे थे।

आरोप है कि चौपाल पर पहुंचे सवर्ण जाति के दो युवकों ने इन लोगों से कमरे की चाबी मांगी। चाबी देने से मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस दौरान एक युवक ने फोन कर कई और साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर में पांच छह युवक पहुंच गए और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

किसी ने चाबी छीन कर कमरा खोला और अंदर रखी डॉ. अंबेडकर की मूर्ति गिरा दी, पथराव कर कुर्सियां तोड़ दीं। चेहरे पर पत्थर लगने से शशि गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर देर रात पहुंची सारन पुलिस ने आरोपी तरुण, राहुल, सोनू, योगेश, सतवीर, कुलदीप और अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सारन ने बताया कि दलित एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी मुजेसर अजीत सिंह ने बताया कि केस की जांच चल रही है। उन्होंने अंबेडर मूर्ति 72 घंटों के अंदर स्थापित करने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें