फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा खून से लिखा लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात में रविवार को किसानों से बात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पिछले कई दिनों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे टीचर्स ने अपने मन की पीड़ा को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का एक नया तरीका निकाला है जो दिल दहलाने वाला है।

हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 16 में गेस्ट टीचर्स अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार उनकी मांगों पर कोई भी ठोस कदम उठाने को राजी नहीं है। ऐसे में इन अध्यापकों ने खून से पत्र लिख कर प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने का दर्दनाक तरीका अपनाया।
विज्ञापन

अमित शाह को भी भेजा खून से लिखा पत्र

अतिथि अध्यापकों ने खून से लिखा पत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेजा है। इसके साथ ही भाजपा के घोषणा पत्र की प्रति और 19 फरवरी 2014 को दिल्ली के जंतर मंतर पर पार्टी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का लिखित आश्वासन भी है।

शिक्षकों ने शनिवार को छठी और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का बहिष्कार भी किया। अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश महासचिव पारश शर्मा ने बताया कि अमित शाह को पत्र भेजने के साथ ही 23 मार्च को करनाल में महारैली का भी कार्यक्रम है।

उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर चुनाव जीतने के बाद अपना वादा नहीं पूरा करने का आरोप लगाया है। अतिथि अध्यापकों का स्थायी करने की बजाए उन्हें हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा को सबक सिखाने की ठानी

संघ के मेवात के जिलाध्यक्ष शतीश यादव ने आगामी चुनावों में भाजपा को सबक सिखाने का ऐलान किया। अमित शाह को पत्र लिखने के लिए सतीश यादव, पारस शर्मा, श्याम, नंदकिशोर, चंद्रहार सहित सात लोगों ने खून दिए।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि 23 मार्च को करनाल में प्रदेश के अध्यापको की रैली में दमखम दिखया जाएगा। शनिवार के कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर, प्रदेश उपाध्यक्ष निष्ठा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश शस्त्री, मोहन सिंह, महेश कुमार, सतीश, मीनाक्षी, सुनीता, राजकुमारी आदि ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें