सोहना के रहने वाले एक तांत्रिक ने साथी के साथ मिलकर दिल्ली निवासी एक युवती (19) के साथ करीब सात दिन पहले कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने किशोरी को तंत्र-मंत्र के बहाने बेहोश कर दिया।
होश में आने पर किशोरी ने तांत्रिक व उसके साथी पर शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। सोहना थाना पुलिस ने पीड़िता किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसे दिमागी दौरे पड़ते हैं। 14 मार्च को वह अपने चाचा के साथ दिल्ली से सोहना के शिव कुंड गर्म जलस्रोत के पास स्थित मस्जिद में तांत्रिक के पास दवाई लेने आई थी। वह दोपहर के समय तांत्रिक हनीफ के पास पहुंची थी।