फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल जानते हैं कि लोग उन्हें देखना नहीं चाहते, इसलिए गायक का उठाएंगे फायदा'

Sat, 16 Jul 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि टॉक टू एके आम आदमी पार्टी के राजनीतिक विस्तार के लिए दिल्ली की जनता की कीमत पर किया जा रहा कल्पनात्मक नाटक है। यह जनता के साथ धोखा है।
विज्ञापन


उपाध्याय ने कहा कि टॉक टू एके से बड़ा छलावा कोई हो नहीं सकता, क्योंकि सरकार पहले ही कह चुकी है कि देशभर से 50 हजार सवाल लोगों से मिल चुके हैं। 

ऐसे में यह तय है कि मुख्यमंत्री उन्हीं में से चुने हुए स्वरुचि वाले सवालों के उत्तर देंगे। इनमें से अधिकतर सवाल अन्य राज्यों विशेषकर पंजाब एवं गोवा के लोगों के होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

'केजरीवाल जानते हैं कि लोग उनको देखना नहीं चाहते'

विजेंद्र गुप्ता
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से वहन किए जा रहे खर्च वाले टॉक टू एके कार्यक्रम में दिल्ली की जनता के सवालों के उत्तर दिए जाने चाहिए। लेकिन असल में यह कार्यक्रम केजरीवाल के सियासी विस्तार के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने प्रसिद्ध गायक-संगीतकार विशाल डडलानी को कार्यक्रम का एंकर बनाए जाने पर भी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि डडलानी को एंकर चुनने के पीछे उनकी प्रसिद्धि का लाभ उठाने की मंशा है, क्योंकि केजरीवाल जानते हैं कि लोग उनको देखना नहीं चाहते। 

उन्होंने एक सरकारी कार्यक्रम के प्रचार में केजरीवाल को अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न वाली टोपी पहने दिखाए जाने पर भी ऐतराज जताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें