ग्राहक अब कभी भी गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। गैस कंपनियों ने बुकिंग की 21 दिन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। ग्राहक जब चाहे सिलेंडर खत्म होने के बाद ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
कंपनियों ने सेंट्रलाइज्ड सिस्टम होने के बाद इस व्यवस्था को लागू किया है। फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ इंडिया के वेस्टर्न यूपी के अध्यक्ष इरेश कुमार ने बताया कि लगभग सभी गैस कंपनियों ने सिस्टम को बदल दिया है।
ग्राहकों को एजेंसियों में आकर बुकिंग कराने की जरूरत नहीं होती। दो सिलेंडर की बुकिंग में 21 दिन का अंतर होता था। इस नियम को खत्म कर दिया गया है।