गैस कंपनियों की ओर से बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा। गैस एजेंसियों के पास इस संबंध में दिशा निर्देश आ गए हैं।
कार्ड धारक को अपने एड्रेस प्रूफ के साथ बीपीएल कार्ड की फोटो कॉपी लगानी होगी। इसके बाद कनेक्शन आसानी से दे दिया जाएगा। जबकि इससे पहले सिक्योरिटी मनी के रूप में 1600 रुपये लिए जाते थे।
वेस्टर्न यूपी एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि कंपनियां रसोई गैस को सर्व सुलभ बनाना चाहती है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि बीपीएल कार्ड धारक को भी मुफ्त में कनेक्शन दिया जाए।
इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। कार्ड धारक को कनेक्शन के लिए अपना एड्रेस प्रूफ के साथ बीपीएल कार्ड दिखाना होगा। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद उन्हें कनेक्शन दे दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले कनेक्शन के साथ 1600 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में लिया जाता था। बीपीएल कार्ड धारकों के फायदे के लिए यह स्कीम शुरू की गई है। ताकि समाज के निचले तबके तक रसोई गैस को पहुंचाया जा सके।