फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 करोड़ का प्लॉट लो, 100 करोड़ की छूट पाओ

Tue, 16 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण ने पहली बार एकमुश्त भुगतान योजना लांच की है। मॉल के लिए सेक्टर-94 में लांच हुए इस प्लॉट की कुल कीमत 600 करोड़ रुपये का भुगतान करने पर आवंटी को 20 फीसदी यानी 100 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी।
विज्ञापन


प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी से योजना शुरू हुई हैं। इसी 2 मार्च को इसकी तकनीकी बिड खुलेगी। उसके कुछ दिन बाद वित्तीय बोली के जरिये भूखंड आवंटित किया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे इस प्लॉट की कीमत 1.59 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर (रिजर्व प्राइस) है।

इसके हिसाब से आवंटी को आवंटन के 90 दिन की भीतर पूरी कीमत चुकानी होगी। यानी करीब 604 करोड़ रुपये एकमुश्त देने होंगे। हालांकि इस रकम में से 20 फीसदी छूट मिल जाएगी। यानी आवंटी को करीब 500 करोड़ रुपये ही देने होंगे। करीब 100 करोड़ रुपये की छूट मिल जाएगी। इसका एफएआर दो और ग्राउंड कवरेज 60 फीसदी है।
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि प्राधिकरण ने पहली बार यह योजना लांच की है। इससे पहले एकमुश्त भुगतान पर 10 फीसदी छूट ही दी जाती है। इस बार छूट इसलिए बढ़ा दी गई है, क्योंकि प्राधिकरण की कोई भी व्यावसायिक योजना सफल नहीं हो रही। दुकानों व छोटे भूखंडों की योजना पहले लांच की गई थी, जिसके लिए खरीदार नहीं मिले थे। इस कारण प्राधिकरण ने छूट की रकम बढ़ा दी है।

दरअसल, सेक्टर-94 में करीब एक लाख वर्ग मीटर जमीन है, जिसमें से 38,000 वर्ग मीटर जमीन पर मॉल बनेगा। बाकी जमीन पर प्राधिकरण की मंशा है कि दिल्ली के हैबीटेट सेंटर की तरह ही नोएडा में हैबीटेट सेंटर बनाया जाए। इसी प्लॉट के कुछ हिस्से पर रिहायश व कुछ अन्य सुविधाएं लाने का भी प्लान है, मगर अभी इस पर फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें