फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी को अंगूठी, तो किसी को मिलेगी चप्पलें

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग ने चुनाव निशान की सूची में इस बार छह नए निशानों को शामिल करते हुए कुल 93 स्वतंत्र चिन्ह जारी किए हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को इन्हें बांटने का काम शुरू होगा। नाम वापसी के आखिरी दिन ही चिन्ह बांटे जाते हैं। राष्ट्रीय व स्टेट पार्टी का दर्जा प्राप्त चिन्ह रिजर्व रखे जाते हैं। इन पर कोई दूसरा दावा नहीं कर सकता।
विज्ञापन


मसलन, दिल्ली चुनाव में स्टेट पार्टी का दर्जा प्राप्त कर चुकी आम आदमी पार्टी का झाड़ू चिन्ह किसी को नहीं मिलेगा। पहले यह निशान फ्री सिंबल की सूची में था। अब पूरे देश के लिए चुनाव आयोग ने पार्टी को इसे अलॉट कर दिया है।

इसी तरह विधानसभा में साइकिल के लिए लड़ाई लड़ रही समाजवादी पार्टी का चिन्ह कोई दूसरा नहीं ले पाएगा। इनके अलावा सिर्फ राष्ट्रीय दलों बीजेपी, कांग्रेस, बसपा, एनसीपी, सीपीआआई और सीपीआई (एम) के चिन्ह रिजर्व हैं। अगर किसी चिन्ह को एक ही सीट पर दो उम्मीदवार मांग रहे हैं तो ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकाने वाले हैं ये 93 चुनाव निशान

अलमारी, एयरकंडीशन, ऑटो रिक्शा, गुब्बारा, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, बेल्ट, ब्लैक बोर्ड, बोतल, डबल रोटी, ब्रीफकेस, ब्रश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, मोमबत्ती, कैरम बोर्ड, गाजर, फूलगोभी, छत का पंखा और चप्पलें चुनाव निशान मिलेंगी।

वहीं कोट, नारियल, चारपाई, कप-प्लेट, डीजल पंप, डिश एंटीना, डोली, बिजली का खंभा, लिफाफा, बांसुरी, फ्रॉक, फ्राइ पैन, कीप, गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, कांच का गिलास, अंगूर, हरी मिर्च, हारमोनियम, टोपी, हेलमेट, हॉकी और बॉल भी चुनाव चिन्ह होंगे।

साथ ही आइसक्रीम, प्रेस, केतली, पतंग, लेडीज पर्स, लेटर बॉक्स, मिक्सी, नेल कटर, गले की टाई, पेन स्टैंड, कलम की पिन, पेंसिल शार्पनर, प्लेट स्टैंड, प्रेशर कुकर, रेजर, फ्रिज, अंगूठी, आरी, स्कूल बस्ता, कैंची, सिलाई मशीन, शटल, स्टेथेस्कोप, स्टूल, मेज, खिड़की आदि चिन्ह भी जारी किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें