1-नोएडा के सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का विस्तार कराने का प्रयास किया जाएगा।
2-किसानों की जमीन को आबादी समझौते के तहत वापस किसानों को दिलाई जाएगी।
3-सांसद बनने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा की जमीन को फ्री-होल्ड कराया जाएगा।
4-सेक्टर-8 और सेक्टर -9 झुग्गीवासियों को घर और सदरपुर कालोनी को अधिकृत कराना।
5-किसानों की जो जमीन 1997 एक्ट के दौरान अधिग्रहित की गई थी, इनके वारिसों को पांच पर्सेंट प्लॉट दिलाया जाएगा।
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के 5 मुद्दे
1-उद्योग धंधों में बढ़ोतरी की जाएगी। बंद हो रहे उद्योग दोबारा चलाए जाएंगे। उद्यमियों को सुरक्षा दी जाएगी।
2-भ्रष्टाचार का बोलबाला है और इसे दूर करना प्राथमिकता में होगा।
3-प्राधिकरण के बोर्ड में स्थानीय लोगों के अलावा जन प्रतिनिधियों को शामिल कराया जाएगा।
4-महिला व नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।
5-युवा वर्ग के लिए पढ़ाई की उच्चतर व्यवस्था कराई जाएगी।
कांग्रेस-रालोद प्रत्याशी रमेश चंद तोमर के 5 मुद्दे
1-सांसद बनते ही पुलिस कमिश्नरी के लिए लड़ाई करूंगा।
2-नए भूमि अधिग्रहण बिल के तहत किसानों को मुआवजा दिलवाया जाएगा।
3-गरीबों के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त ओपीडी की व्यवस्था कराएंगे।
4-गरीबों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी।
5-स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले, इसके लिए उद्योग लगाए जाएंगे और उद्योगों के लिए फ्रैंडली माहौल तैयार करेंगे।
बसपा प्रत्याशी सतीश अवाना के 5 मुद्दे
1-महिला और उद्यमी सुरक्षा प्राथमिकता होगी। औद्योगिक नगरी की पहचान बढ़ाएंगे।
2-उत्तर प्रदेश के शो विंडो के रुप में नोएडा की पहचान बनी है। इसे बरकरार रखा जाएगा।
3-क्षेत्र के विकास में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। किसानों के हित की लड़ाई लड़ेंगे।
4-बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
5-हर सेक्टर और हर गांव की अपनी समस्या है, जिसे दूर करना प्राथमिकता होगी।
AAP के प्रत्याशी केपी सिंह के 5 मुद्दे
1-शहर और गांवों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराऊंगा।
2-शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।
3-किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने की लड़ाई लडूंगा।
4-जिन किसानों की जमीन ली गई है, उनके लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
5-पूरे लोक सभा क्षेत्र में गांव और सेक्टरों की सफाई एक समान रूप से कराई जाएगी।