फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस महिला हत्याकांड: कत्ल से चार दिन पहले गुरप्रीत ने खरीदा था चेन-ताला, अब मोबाइल सुलझाएगा मर्डर मिस्ट्री

Sun, 22 Oct 2023 09:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अब घटना को री-क्रिएट किया जाएगा। इसके लिए आरोपी की कार जहां-जहां से गुजरी उसकी रूट की मैपिंग की जा रही है।
विज्ञापन
स्विस महिला लीना बर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के तिलक नगर इलाके में ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड निवासी महिला लीना बर्जर की हत्या करने के लिए आरोपी ने 16 अक्तूबर की घटना से चार दिन पहले तिलक नगर मार्केट से चेन और ताला खरीदा था। हत्या करने के बाद शव को सेंट्रो में छिपाकर रखा था। इस दौरान आरोपी नैनो से घूमता था। 

विज्ञापन

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अब घटना को री-क्रिएट किया जाएगा। इसके लिए आरोपी की कार जहां-जहां से गुजरी उसकी रूट की मैपिंग की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने लीना की हत्या विष्णु गार्डन के शाहपुरा खत्ता के पास करने की बात कही है। उसने बताया कि होटल से निकलने के बाद वह लीना को लेकर वहां पहुंचा और काला जादू दिखाने का झांसा देकर चेन से बांधकर ताला लगा दिया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या में कुछ और लोगों के होने का शक
पुलिस गुरप्रीत के फोन की जांच से पता लगाने की कोशिश करेगी कि वारदात में कोई और तो शामिल नहीं था। बयानों में विरोधाभास होने से पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस को हत्या में कुछ और लोगों के शामिल होने का शक है। आरोपी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड के जरिये पुलिस करीबी लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इनसे पुलिस आगे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन

तीन मोबाइल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा
पुलिस ने आरोपी और मृतका के तीन मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस आरोपी के ई-मेल व व्हाट्सऐप चैट की भी जांच की रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें