फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खौफ: एच1एन1 के 3565 केस, डॉक्टर बोले- इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Mon, 31 Aug 2026 04:31 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अगस्त तक एच1एन1 के कुल 3565 मामले सामने आए हैं। इनमें दिल्ली के 3006 और दिल्ली से बाहर के 559 मामले शामिल हैं। अकेले 29 अगस्त को दिल्ली में 199, जबकि बाहर के 59 नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


इंफ्लूएंजा ए और बी को मिलाकर दिल्ली में अब तक 4107 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली से बाहर के मामलों को जोड़ने पर यह संख्या 5020 तक पहुंच गई है। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने लोगों को घबराने से बचने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सामान्य खांसी, जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति में मरीजों को अनावश्यक रूप से अस्पताल जाने से बचना चाहिए।

हालांकि, तेज बुखार, अधिक ठंड लगना या सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञों ने बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेने से भी बचने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें