फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवा रहे ASI को स्विफ्ट ने मारी टक्कर, फिर बोनट पर बैठा भगाई गाड़ी 

Sun, 24 Sep 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
गुरुग्राम बादशाहपुर के वाटिका चौक पर लगे जाम को खुलवाना एक एएसआई को भारी पड़ गया। रांग साइड आ रहे स्विफ्ट चालक ने एएसआई को टक्कर मार दी।  
विज्ञापन
इससे बोनट पर गिरे एएसआई को लेकर भाग रहे चालक ने डंडे मारकर गाड़ी से गिराने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगा होने के कारण गाड़ी रुक गई। इस पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 
  पुलिस के अनुसार शनिवार देर शाम बादशाहपुर के वाटिका चौक पर जाम लगा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो एएसआई सतेन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां रांग साइड आ रहे वाहनो को निकालकर यहां जाम खुलवा रहे थे।
विज्ञापन
  रांग साइड गाडिय़ां न आएं इसके लिए टीम मुस्तैद हो गई थी। इस दौरान एएसआई बादशाहपुर बस स्टॉप के पास पहुंच गए। यहां सोहना से गुरुग्राम की ओर जाने के लिए एक स्विफ्ट रांग साइड आई जिसे रोकने के लिए एएसआई ने इशारा किया।   आरोप है कि स्विफ्ट चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय उसे टक्कर मार दी जिससे वह उक्त गाड़ी के बोनट पर गिर गया। इस पर चालक ने गाड़ी रोकने की बजाय भगा लिया और गाड़ी पर गिरे एएसआई को चलती गाड़ी में डंडे से मारकर नीचे गिराने का प्रयास किया।   आगे चौक पर जाम लगा होने के कारण गाड़ी को रोकना पड़ा। गाड़ी रुकते ही चालक निकलकर भाग खड़ा हुआ जबकि गाड़ी में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। घायल हुए एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान ओम प्रकाश के रूप में हुई।   जबकि मामले में आरोपी चालक फरार है जिसकी पहचान बादशाहपुर निवासी टिंकू के रूप में हुई। मामले की जांच कर रहे एएसआई चरण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें