फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में बवाल, TIME UP बोलकर एग्जामिनर ने समय से पहले छीन ली उत्तर पुस्तिका

Sun, 24 Sep 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर की परीक्षा रविवार को फरीदाबाद के विभिन्न केंद्रों पर हुई। शहर के सेक्टर सात स्थित सेंट जॉन स्कूल परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


परीक्षा का समय दोपहर 12.30 बजे होने के बाद भी 12.15 बजे ही विद्यार्थियों से उत्तर पुस्तिका छीन ली गई। इससे नाराज विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि 11 बजे प्रश्न पत्र शुरू होने के साथ ही 12.15 बजे बिना बताए उत्तर पुस्तिका छीनने का काम शुरू किया गया।

इससे कई परीक्षार्थी का प्रश्न पत्र अधूरा रह गया। इस दौरान परीक्षार्थियों एवं परीक्षा केंद्र प्रबंधन के बीच सवाल जवाब हुए, लेकिन बात नहीं बन पाई।  परीक्षा केंद्र प्रबंधन यही समय होने की बात पर अड़ा रहा। जबकि परीक्षार्थी दोपहर 12.30 बजे तक का समय होने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सेक्टर सात पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परीक्षार्थी एवं परीक्षा केंद्र प्रबंधक से बातचीत कर स्थिति का पता किया। कई विद्यार्थी प्रश्न पत्र पूरा कराने की बात पर अड़े नजर आए। तब पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझाकर शांत किया।

विद्यार्थियों ने बताया कि यदि 12.15 बजे परीक्षा खत्म करने का आदेश था, तो परीक्षार्थियों को जानकारी क्यों नहीं दी गई। इसको लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला के चेयरमैन से शिकायत करेंगे। उधर अधिकारियों ने बातचीत करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से यह परीक्षा दो चरणों में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम 3 से 4 बजे के बीच होनी थी। इसको लेकर जिला उपायुक्त समीरपाल सरों ने निर्देश जारी किए थे।

आदेशानुसार इन परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बेवजह आवाजाही, बेवजह खड़े रहने, परीक्षा केंद्र एवं परिसर में मोबाइल के प्रयोग पर पाबंदी रही। अन्य परीक्षा केंद्रों पर हालात सामान्य रहे, लेकिन एक परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों ने हंगामा किया।  
 
सेक्टर सात स्थित पुलिस थाने के एएसआई हरीकिशन ने बताया परीक्षार्थियों एवं परीक्षा केंद्र प्रबंधक से बातचीत की गई। विद्यार्थियों ने 15 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका लिए जाने को लेकर हंगामा किया। परीक्षा केंद्र प्रभारी 12.15 बजे तक का समय होने की बात की है। विद्यार्थियों को समझाकर शांत किया गया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें