फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: स्वाति मालीवाल ने वकील पति की हरकत पर उठाया कदम, सब इंस्पेक्टर पत्नी को पीटने पर पुलिस को भेजा नोटिस

Mon, 12 Dec 2022 02:42 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली पुलिस की सब इंस्पेक्टर के साथ उसका पति कई महीनो से मारपीट कर रहा है, पर कोई एक्शन नहीं हुआ।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली महिला आयोग ने एक महिला सब-इंस्पेक्टर की उसके वकील पति के हाथों पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा एफआईआर की कॉपी के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी भी मांगी है।

आयोग ने पीड़ितों की ओर से सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर संज्ञान लिया है। महिला ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अपनी आपबीती सुनाई है। वह मातृत्व अवकाश पर है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति वकील है और उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार करता है और अक्सर मारपीट करता है। वीडियो में महिला को एक व्यक्ति गाली देते और पीटते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


आयोग ने दिल्ली पुलिस को 16 दिसंबर तक इस मामले में की गई सभी कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी का अपने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया का रुख करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आयोग महिला अधिकारी को हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें