फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Assault Case: बिभव कुमार ने दाखिल की पुनरीक्षण याचिका, सीएम आवास में स्वाति मालीवाल से की थी मारपीट

Mon, 11 Nov 2024 11:38 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के आरोपी बिभव कुमार ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट के संज्ञान को चुनौती देते हुए एक पुनरीक्षण याचिका दायर की है।
विज्ञापन
विभव कुमार, स्वाति मालीवाल - फोटो : PTI/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार ने हाल ही में अपने खिलाफ दायर चार्जशीट के संज्ञान को चुनौती दी है। उन्होंने कोर्ट में एक पुनरीक्षण याचिका दायर की है। फिलहाल, अभी उनका मामला तीस हजारी कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन


स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप
 स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए रहे बिभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। मालीवाल ने शिकायत में कहा था कि जब वह 13 मई को सीएम आवास में अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं थी तो बिभव ने उनके साथ मारपीट की।

मालीवाल की शिकायत पर पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना था कि बिभव कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। बिभव ने जमानत के लिए 27 मई को ट्रायल कोर्ट का रुख किया, लेकिन वहां से जमानत खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में अपील की। वहां से भी निराशा के बाद बिभव ने हाईकोर्ट का रुख किया, लेकिन हाईकोर्ट ने भी बिभव को राहत देने से इनकार कर दिया। अब हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ बिभव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें