फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Survey: दिल्ली में 120 इमारतें खतरनाक, कभी भी गिर सकती हैं; पहाड़गंज में स्थिति सबसे खराब

Wed, 29 Jun 2022 09:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून से पहले हर साल एमसीडी की तरफ से इमारतों का सर्वे किया जाता है। इस साल अभी एमसीडी का सर्वे चल रहा है। 
विज्ञापन
जर्जर आवास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के सर्वे में दिल्ली की 120 इमारतें खतरनाक स्थिति में पाई गई हैं। यह कभी भी गिर सकती हैं और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। एमसीडी ने इन इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी किया है और इन्हें रिहायश के तौर पर इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया है। इन इमारतों के आस पास में रहने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


मानसून से पहले हर साल एमसीडी की तरफ से इमारतों का सर्वे किया जाता है। इस साल अभी एमसीडी का सर्वे चल रहा है। एमसीडी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक उनके अधिकार क्षेत्र में कुल 25,67,445 इमारतें हैं, 24 जून तक एमसीडी ने 22,11,684 इमारतों का सर्वे किया है। एमसीडी को 120 इमारतें खतरनाक स्थिति में मिली हैं, 595 इमारतें ऐसी पाई गई हैं, जिनकी तत्काल मरम्मत कराने की जरूरत है। एमसीडी ने इनमें से दो इमारतों की अब तक मरम्मत करवाई है। 

एमसीडी के अधिकारियों के मुताबिक शहरी पहाड़गंज क्षेत्र में सबसे अधिक इमारतें खतरनाक स्थिति में पाई गईं। पिछले साल इसी क्षेत्र में सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला एक इमारत अचानक गिर गई थी, जिसके मलबे में दबकर दो मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें