फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: त्रिपुरा के विधायक पर युवती ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दिल्ली में पढ़ाई करती है पीड़िता

Wed, 29 Jun 2022 09:06 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में त्रिपुरा भवन के जॉइंट रेजीडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने राज्य सरकार को पत्र लिखते हुए जरूरी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने शिकायतकर्ता से दो बार मुलाकात की है।
विज्ञापन
त्रिपुरा के विधायक पर छात्रा का शारीरिक शोषण करने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाणक्यपुरी स्थित त्रिपुरा भवन में विधायक द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा त्रिपुरा भवन में अस्थाई तौर पर रह रही है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी अमृरुथा गुगुलोथ ने बताया कि जांच में शामिल होने के लिए आरोपी विधायक को नोटिस भेजा गया था।  पीड़ित छात्रा दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। इस मामले में बुधवार शाम तक विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया था। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि विधायक ने 28 जून की रात उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने रात करीब 2.35 बजे पुलिस को सूचना दी। छात्रा की शिकायत पर विधायक के खिलाफ धारा 354 (महिला का मर्यादा भंग करने के इरादे से हमला ) और 354 ए (यौन उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न की सजा) आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नई दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी विधायक पूछताछ में शामिल हो गए हैं। वह पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं की गई है। दूसरी तरफ त्रिपुरा भवन के जॉइंट रेजिडेंट कमिश्नर रंजीत दास ने त्रिपुरा सरकार को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की एक टीम छात्रा से दो बार मिली। बुधवार को छात्रा व और आरोपी विधायक दोनों को जांच के सिलसिले में चाणक्यपुरी थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने विधायक के खिलाफ एक दिन पहले भी शिकायत की थी। तब पुलिस दो बार त्रिपुरा भवन गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें