फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड मेले में जाने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Fri, 24 Jan 2014 05:00 PM IST
शैली खुल्लर/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में सूरजकुंड मेला देखने जाने वाले लोगों को इस बार रोडवेज की सिटी बसों में अधिक किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिकतम किराया पिछले साल के मुकाबले नॉन एसी में पांच रुपये और एसी में 10 रुपये अधिक लगेगा। रोडवेज अधिकारियों ने किराया सूची बनाकर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दी है। सिटी बसों में स्लैब रेट लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में सैलानियों की बल्ले-बल्ले

यानी प्रत्येक पांच किलोमीटर पर किराया दोगुना हो जाने के कारण इस बार मेला जाने वाले लोगों को अधिक किराया देना होगा। अधिकतम किराया 27 रुपये तय किया गया है, जबकि पिछले वर्ष यह 22 रुपये था। एसी बस में 52 रुपये लगेंगे, पिछले साल यह 42 रुपये था।
विज्ञापन


इसके अलावा टोल टैक्स के लिए यात्रियों को दो रुपये अधिक देने होंगे, जबकि 30 किलोमीटर से अधिक सफर होते ही 75 पैसे अतिरिक्त किराया साधारण बस यात्रियों को और 1.50 पैसे एसी बस यात्रियों को देने होंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सूरजकुंड मेला: ‘थीम स्टेट’ पर यूपी, बिहार की दिलचस्पी नहीं

यातायात प्रबंधक डॉ. व्योम शर्मा ने बताया कि जो स्लैब दी गई है, उसी आधार पर किराया तय किया गया है। गुड़गांव के लिए अलग रिपोर्ट बनाई जा रही है, जिसे शुक्रवार को भेजा जाएगा, क्योंकि गुड़गांव में मेले के दौरान केवल छह बसें चलेंगी, इसलिए किराया दिल्ली की तर्ज पर हो सकता है।

सूरजकुंड से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए किराया
स्टॉपेज-------------------------साधारण बस---------एसी बस
सूरजकुंड से बॉर्डर-------------------10-------------------17
सूरजकुंड से आश्रम------------------17------------------32
सूरजकुंड से लाजपत नगर---------- 22-----------------42
सूरजकुंड से मेडिकल-----------------22-----------------42
सूरजकुंड से हरियाणा एम्पोरियम-----22-----------------42

फरीदाबाद से सूरजकुंड जाने वाले यात्रियों के लिए किराया
स्टॉपेज---------------------साधारण बस------एसी बस
एनआईटी से प्रहलादपुर----------27--------------52
एनआईटी से हरियाणा बॉर्डर-----27--------------52
एनआईटी से सूरजकुंड ----------27--------------52
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें