फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शेट्टी को कोर्ट ने जारी किया समन

Wed, 09 Jul 2014 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मानहानि मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी और उनके वकील विनीत ढांडा को सत्र अदालत ने बतौर आरोपी समन जारी कर 14 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


निचली अदालत ने शेट्टी और ढांडा को अप्रैल में आरोप मुक्त कर दिया था। फैसले के खिलाफ स्टंटमैन पूरन चौहान ने अपील दायर की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुनील शेट्टी और ढांडा ने उस पर मारपीट का झूठा बयान हाईकोर्ट व मीडिया में दिया था, जिससे उसकी बदनामी हुई।

कड़कड़डूमा स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंद्र डुडेजा ने पूरन चौहान की याचिका पर सुनवाई के बाद दोनों को समन जारी किया है। पीड़ित की ओर से अधिवक्ता एसके पांडे और आरके चौधरी ने कहा कि निचली अदालत का फैसला अवैध व अनुचित है।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपियों को क्लीन चिट देते समय कानूनी प्रक्रिया की अनदेखी की है। कोर्ट ने इस बात को भी अनदेखा किया कि उससे पहले अदालत ने इस मामले में आरोपी को समन जारी किया था।

बता दें कि निचली अदालत ने पूरन चौहान की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि शिकायतकर्ता ने वकील विनीत ढांडा से हाईकोर्ट के शौचालय में मारपीट की, इस बात को अभी पूरी तरह खारिज करना जल्दबाजी होगी। इस संबंध में विनीत ढांडा ने थाना तिलक मार्ग में 22 और 23 मार्च को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें