दुकान में तोड़फोड़, अनधिकृत प्रवेश और पुलिस को ड्यूटी करने से रोकने के मामले में आप विधायक अलका लांबा को अदालत ने बतौर आरोपी समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने कश्मीरी गेट थाना एसएचओ को समन तामील करवाने का निर्देश दिया है।
तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा ने पुलिस की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए अलका लांबा को समन जारी किया है। अदालत ने केस की सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।
दिल्ली पुलिस ने लांबा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने, अनधिकृत प्रवेश, तोड़फोड़ संबंधी धाराओं में चार्जशीट दाखिल की है।