अपराध व अपराधियों पर अंकुश का दावा करने वाले नेताओं की कथनी व करनी में काफी फर्क हैं। एक ओर जहां भाजपा सरकार के मंत्री अपराधियों को लेकर कड़े बयान जारी करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा के साथ हत्या के प्रयास में नामजद एक आरोपी सरेआम घूमता दिखाई दे रहा है।
यही नहीं हत्या के प्रयास में नामजद नेता हथीन में भी सरेआम घूमते देखा जा सकता है। पुलिस में छुटभैया नेता की पकड़ इतनी गहरी है कि वह पुलिस के कार्यालय पर भी आता जाता रहता हैं।
इसे लेकर सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। इतना ही नहीं वह बुधवार को शिक्षा मंत्री से ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री तक से भी मिला।
ज्ञात हो कि हथीन के जटवाड़े मोहल्ले में 28 सितंबर को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस मामले में एक पक्ष के मोती राम समेत 12 नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था।
हथीन