फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को बधाई देकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक फैक्ट्री मालिक राधेश्याम प्रसाद (50) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए लिखा सुइसाइड नोट बरामद किया। उसने कांग्रेस के वंशवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री को शुभकामना दी।

उसने लिखा कि वंशवाद वाली कांग्रेस का यही हाल होना था। जिस तरह कांग्रेस की सरकार में दादा पक्ष का कोई नामोनिशान नहीं था, उसी तरह उसके बच्चे दादा-दादी को भूलकर मामा का गुणगान करते हैं। इसीलिए वह सुसाइड कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पत्नी दोनों हाथों से भाई पर धन लुटा रही है'

नोट में लिखी अन्य बातों के आधार पर पुलिस का कहना है कि राधेश्याम अपने घर में ससुराल वालों की दखलअंदाजी से परेशान था। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक राधेश्याम प्रसाद पत्नी और तीन बेटों अक्षय, अनिल और अभिषेक के साथ बुराड़ी स्थित धर्मवीर कॉलोनी में रहता था। उसका चार्जर बनाने का कारोबार था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे राधेश्याम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नोट में लिखा है कि पत्नी दोनों हाथों से अपने भाई पर धन लुटा रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। राधेश्याम के परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें