फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदीक्षा मौत मामले पर बोले बुलंदशहर के एसएसपी- जिसे हम जानते नहीं उसे छुपाने का क्यों करेंगे प्रयास

Wed, 12 Aug 2020 02:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
एसएसपी बुलंदशहर संतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे में मौत के बाद से अब तक पूरे मामले में रोज-रोज नई बात सामने आ रही है। छुट्टी से लौटे एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि पूरे मामले में निष्पक्षता के साथ पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार कहा जा रहा है की पुलिस आरोपियों को बचा रही है। जबकि हम आरोपी को जानते ही नहीं तो उसे छुपाने का प्रयास क्यों करेंगे।
विज्ञापन


वहीं परिजनों के छेड़छाड़ के आरोप पर बताया कि घटना के बाद जब तक सुदीक्षा के परिजन बुलंदशहर में थे तब तक छेड़छाड़ जैसी कोई बात उन्होंने पुलिस को नहीं बताई। पूरे मामले में पुलिस की चार टीमें गहनता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही तहरीर में चाचा द्वारा बाइक चलाने की बात पर बोले की बाइक नाबालिग चचेरा भाई निगम चला रहा था। चाचा की कॉल लोकेशन घटना के समय दादरी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें