फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष प्लेस हत्याकांड: इमारत में रहने वालों ने गोलियां चलते ही खुद को किया कमरे में कैद

Tue, 08 Mar 2022 04:11 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इमारत के भूतल पर होटल में काम करने वाले कर्मचारी अहमद ने बताया कि काफी रात हो चुकी थी। वह खाना बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाहर की ओर भागा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पत्नी और सालों की हत्या करने वाले आरोपी हितेंद्र के मकान में रहने वाली किराएदार पायल ने बताया कि घटना के समय वह अपने भाइयों के लिए खाना बना रही थी। गोलियों की आवाज सुनकर वह चौंक गई। उसका भाई यह देखने के लिए दौड़ा, लेकिन खून देखते ही वह वापस कमरे में आ गया। दोनों ने डर की वजह से कमरे में बंद कर लिया। उन्हें लगा कि आरोपी उसे भी गोली मार देगा। बाद में पता चला कि मकान मालिक ने अपनी पत्नी और अन्य लोगों की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


इमारत के भूतल पर होटल में काम करने वाले कर्मचारी अहमद ने बताया कि काफी रात हो चुकी थी। वह खाना बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाहर की ओर भागा। इमारत के बाहर भीड़ जमा हो गई थी। वह काफी डर गया था। वह तुरंत दुकान बंद कर वहां भाग गया। पड़ोसी राजा ने बताया कि गोली चलते ही वह घर के दरवाजे को बंद कर लिया। खिड़की से बाहर झांककर देखते रहे। स्थिति सामान्य होने पर बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें