फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम देखें रोंगटे खड़ें कर देने वाले स्टंट

Sun, 16 Feb 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में रॉक संगीत और बाइक स्टंट के साथ रविवार को युवा मेगा डेथ का मजा लेंगे।
विज्ञापन


मेगा डेथ के नाम से मशहूर इस कार्यक्रम का आयोजन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट(बीआईसी) पर रविवार की शाम को किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार इसमें देशभर से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

शनिवार को एमटीवी इंडिया के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आदित्य स्वामी, आईएनएस वायाकॉम के वाइस प्रेसिडेंट जयदीप सिंह, मेगा डेथ के संस्थापकों में से एक डेव मुस्टेने और सैमसंग इंडिया के डायरेक्टर (प्रोडक्ट मार्केटिंग) मनु शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि बीआईसी में होने वाले इस कार्यक्रम में बैंड की जहां जबरदस्त परफारमेंस होगी वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाइकर्स हैरतंगेज स्टंट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहली बार रॉक म्यूजिक और एडवेंचर स्पोर्ट्स एक ही प्लेटफार्म पर मिलेंगे। इस समूचे कार्यक्रम में मस्ती और रोमांच होगा। यह भारत में पहला रॉक म्यूजिक और एडवेंचर स्पोर्ट्स समारोह होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें