फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईसीसी के सामने छात्र-छात्राओं ने घटनाक्रम बताया, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यवती कॉलेज में छात्रा की अनुमति के बिना फोटो खींचने का मामला : आरोपी शिक्षक से मंगलवार को होगी पूछताछ, 20 जून के बाद ही फैसला संभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में एक शिक्षक पर छात्रा की बिना अनुमति मोबाइल से फोटो खींचने के आरोप मामले में शनिवार को छात्रा व अन्य छात्राएं आईसीसी (कॉलेज आंतरिक शिकायत समिति) के समक्ष उपस्थित हुई। उन्होंने बीते बृहस्पतिवार को हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। समिति ने शनिवार से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही समिति अपनी रिपोर्ट कॉलेज प्राचार्य को देगी। आरोपी शिक्षक पर क्या कार्रवाई होगी यह 20 जून के बाद ही तय होगा। जांच पूरी होने तक शिक्षक का कॉलेज में प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि वह समिति के बुलाने पर कॉलेज में प्रवेश कर सकते हैं। शिक्षक का मोबाइल भी जब्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें