फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जामिया में छात्रों ने डीएसडब्ल्यूए का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्पॉट दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया में अनियमितता की निष्पक्ष जांच की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मंगलवार को छात्रों ने कथित दाखिला प्रक्रिया में अनियमितता, छात्रों का निलंबन वापस लेने सहित कई दूसरी मांगों को लेकर हाइजीनिक कैंटीन से लेकर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर(डीएसडब्ल्यू) कार्यालय तक मार्च निकालकर घेराव किया। यह मार्च आइसा, एनएसयूआई, एसएफआई सहित कई दूसरे संगठनों की ओर से आयोजित किया गया था।

प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार विश्वविद्यालय की स्पॉट पंजीकरण दाखिला प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। जब उन्होंने अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से सवाल उठाए तो प्रशासन ने उनकी शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शनकारी छात्रों को निलंबित कर दिया और उनके कैंपस प्रवेश पर रोक लगा दी। दाखिला प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जगह छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी मांग है कि स्पॉट दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया में कथित अनियमितता की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच, पिछले माह सेंट्रल कैंटीन के बाहर प्रदर्शन मामले में छात्रों का निलंबन और कैंपस बैन वापस और परीक्षा नियंत्रक का तत्काल इस्तीफा लिया जाए। बता दें कि दाखिला प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप को प्रशासन पहले ही खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें