फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के लिए आठ सितंबर तक करें पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में आंतरिक स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2026 का आयोजन होगा। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम आठ सितंबर तक पंजीकरण कर सकती है। हैकाथॉन प्रतियोगिता 11 सितंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन


स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन देशभर के छात्रों को रोजमर्रा की समस्याओं के तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए मंच उपलब्ध कराता है। इसका उद्देश्य छात्रों में उत्पाद आधारित नवाचार, रचनात्मक सोच और वास्तविक समस्याओं के समाधान की क्षमता विकसित करना है। आंतरिक हैकाथॉन के जरिए 100 चयनित टीमों का चयन किया जाएगा। यह टीम ग्रैंड फिनाले के लिए नामांकित होंगी। जिसका आयोजन दिसंबर महीने में होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें