फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम दोस्त: फेयरवेल पार्टी के विवाद में छात्र को मारी गोली, चचेरा भाई घायल, इस बात को लेकर हुआ था विवाद

Sat, 04 Mar 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दोनों को दोस्तों ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों बयान देने की स्थिति में नहीं थे। छात्र के पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंझावला इलाके में शुक्रवार शाम एक फार्म हाउस के बाहर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जबकि उसके चचेरे भाई के सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वारदात पीतमपुरा स्थित टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज में फेयरवेल पार्टी को लेकर हुई। पुलिस ने पीड़ित के दोस्त के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 6.24 बजे पुलिस को कंझावला के टटेसर गांव के एक फार्म हाउस के बाहर एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि हमलावरों ने चांदपुर निवासी मुकुल (20) को गोली मारी है, जबकि उसके चचेरे भाई के सिर पर पिस्टल के बट से हमला किया गया है। दोनों को दोस्तों ने महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। दोनों बयान देने की स्थिति में नहीं थे। मुकुल के पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

मुकुल के दोस्त आयुष ने बताया कि वह पीतमपुरा स्थित टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि उनके संस्थान में एक फेयरवेल पार्टी का आयोजन होना है। इसी को लेकर विवाद था। इस मामले में शुक्रवार दोपहर में उसकी कुछ छात्रों से कहासुनी हो गई थी। शाम को मुकुल ने उन लड़कों को विवाद खत्म करने के लिए कंझावला इलाके में बुलाया था। अपने चचेरे भाई चंद्र प्रकाश को भी बुला लिया था। शाम में एक बाइक और दो स्कूटी से सात-आठ लड़के पहुंचे और मुकुल पर गोली चला दी। इस दौरान चंद्र प्रकाश ने उनमें से एक को दबोच लिया। हमलावर उसके सिर पर पिस्टल का बट मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें