फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बेजुबान संग दरिंदगी: कुत्ते के साथ अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 10:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीडियो को रात में एक शख्स ने अपनी छत से बनाया है। इसमें सामने वाले मकान में एक युवक को कुत्ते के साथ गलत हरकत करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंद्रपुरी इलाके में कुत्ते के साथ अशोभनीय हरकत करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है। कुछ दिन पहले हरिनगर में भी इस तरह का मामला सामने आया था।

विज्ञापन

वीडियो को रात में एक शख्स ने अपनी छत से बनाया है। इसमें सामने वाले मकान में एक युवक को कुत्ते के साथ गलत हरकत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो बनाने वाला शख्स आरोपी को गलत काम करने से मना करता है तो आरोपी उसे गाली देने लगता है। उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन

वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपी की पहचान करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले हरिनगर इलाके में एक पार्क में कुत्ते के साथ गलत हरकत करने का मामला सामने आया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें