दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए छात्र नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी प्रचार शुरू कर दिया है। अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए छात्र संगठनों ने कॉलेजों व कैंपस में प्रचार के साथ ही सोशल मीडिया पर भी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
वह सोशल मीडिया पर मौजूद छात्रों से जुड़ने की कोशिश के साथ ही दिनभर की गतिविधियों का भी अपडेट डाल रहे हैं।
छात्र नेताओं ने फेसबुक, वाट्सएप, ट्विटर का सहारा लिया है। हालांकि, अभी तक डूसू चुनाव के लिए तारीख की घोषणा नहीं की गई है।