दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। यहां एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की सूचना के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। एक पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी थी। जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन कुछ देर के लिए रोक दिया गया था।
#FLASH: Flight operations at Delhi airport temporarily halted after pilot reported about spotting a drone in the area. pic.twitter.com/H3Y1fwLvLo
— ANI (@ANI) August 20, 2017
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार शाम एक संदिग्ध ड्रोन देखा गया। सूचना मिलते ही शाम साढ़े सात बजे एयरपोर्ट से संचालित होने वाली सभी विमान सेवाएं बंद कर दी गईं। वहीं, एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमानों को दूसरी तरफ डायवर्ट कर दिया गया। करीब आधे घंटे बाद रात आठ बजे ही विमानों का संचालन सुचारू हो सका।
#FLASH: Flight operations have now resumed at the Delhi airport which were earlier halted after pilot reported about spotting a drone.
— ANI (@ANI) August 20, 2017
एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया के मुताबिक, द्वारका की ओर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। हवाई सेवा बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों की मानें तो गोवा से दिल्ली आ रहे एयर एशिया विमान के पायलट ने द्वारका की तरफ एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा।
#UPDATE: Two AI flights diverted to Lucknow & Ahmedabad, one flight each of GoAir & IndiGo that were diverted to Jaipur, returning to Delhi
— ANI (@ANI) August 20, 2017