फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू: छात्रों का हुड़दंग मचाते वीडियो वायरल, नियमों की ऐसे उड़ाई धज्जियां

Wed, 29 Aug 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है छात्र नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है चुनाव प्रचार तेज होता जा रहा है। चुनाव प्रचार के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के छात्र नेताओं को प्रचार करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को वायरल हुआ। 
विज्ञापन


इसमें छात्र नेता ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने कार मालिक को नोटिस जारी किया है।  जानकारी के अनुसार वीडियो बुधवार का अरविंदो मार्ग, लोधी कॉलोनी का है। 

इस वीडियो में छात्र नेता कार की छत पर बैठे हुए दिखाई दे रहे है। साथ ही कुछ छात्र नेता कार की खिड़की से शरीर का हिस्सा बाहर निकाले हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार मालिक को बुधवार शाम को नोटिस भेज दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें