फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुर बेटी: फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों का किया पीछा, एक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले; दूसरा जान बचाकर भाग गया

Sat, 14 Sep 2024 05:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक छात्रा ने झपटमारी कर भाग रहे बदमाश का पीछा करके उसके पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हमवाले कर दिया गया। वहीं, दूसरा बदमाश फरार हो गया, जिसकी तलाश की  जा रही है।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी बाग इलाके में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए न केवल झपटमारी कर भाग रहे बदमाश का पीछा किया, बल्कि एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। जबकि दूसरा बदमाश फोन को मौके पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है और फरार बदमाश की पहचान करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


16 साल की मन्नत रावत अपने माता-पिता के साथ कर्मपुरा इलाके में रहती है। वह ईस्ट पंजाबी बाग इलाके में स्थित एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस को दी शिकायत में मन्नत ने बताया कि 10 सितंबर की दोपहर 12.30 बजे वह स्कूल से घर आ रही थी। रोड नंबर 15 गुरुद्वारा के पास उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। वह फोन पर बात करने लगी। इसी दौरान दो लड़के उसके पास पहुंचे, जिसमें से एक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश वहां से भागने लगे। बदमाशों को भागते देख उसने शोर मचाकर उनका पीछा किया। फोन छीनने वाले बदमाश ने अपने साथी को फोन दे दिया। कुछ दूर जाकर उसने फोन छीनने वाले बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी पकड़े जाने के डर से फोन को नाले के दीवार के पास फेंककर दीवार फांदकर फरार हो गया। मन्नत ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पकड़े गए बदमाश और फोन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कर्मपुरा झुग्गी निवासी अमित के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश ने अपने साथी की पहचान बता दी है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें