फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं ने फसल की बर्बाद तो गुस्से में आए किसान, खेत से पकड़कर प्रधान के घर के बाहर बांधा

Mon, 04 Feb 2019 06:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं को प्रधान के घर बांधा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अहार क्षेत्र के गांव पौटा बादशाहपुर के करीब दो दर्जन किसानों ने खेतों में खड़ी फसलों को छुट्टा गौवंशों द्वारा नष्ट कर देने से दुखी होकर प्रधान के घर में खेतों से पकड़कर दर्जनों छुट्टा गौवशों को बांध दिया।

विज्ञापन


ग्राम सचिव सागर सिंह ने बताया कि चार दिन बाद इनकी न्याय पंचायत डरौरा की गौशाला में व्यवस्था कर दी जाएगी। अहार क्षेत्र के हर गांव के किसान काफी दिनों से अपनी फसलों का नुकसान उठा रहे थे। जब उनकी सहनशक्ति खत्म हो गई तो उन्होंने इन पशुओं को खेतों से पकड़कर सरकारी भवनों में बंद करना शुरू कर दिया है।

इसी के तहत आज सोमवार को गांव पौटा के किसानों ने अपने-अपने खेतों में से छुट्टा गौवशों को लाकर ग्रामप्रधान के घर के पास पशुशाला में बंद कर दिया। इस दौरान किसान नरेशचंद्र, चंद्रपाल सिंह, जयप्रकाश, महेन्द्र सिंह, डब्बू सिंह वेदू राघव, कलुआ सिंह, रविन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान तेजवीर सिंह ने बताया कि ब्लाक अनूपशहर कार्यालय पर एडीओ पंचायत एवं ग्राम सचिव सागर सिंह से इन छुट्टा गौवशों को रखने की व्यवस्था चार दिन बाद करने के लिए कही है। इन चार दिनों तक मुझे इन पशुओं के चारा पानी और बांधने की व्यवस्था करनी है।

पशुओं को छोड़कर किसान अपने-अपने घर चले गए। फिलहाल किसानों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि ब्लाक के प्रत्येक न्यास में पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माणकार्य जोरों पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें