फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की गाथाएं याद दिलाएगा रेलवे स्टेशन

Mon, 10 Nov 2014 01:15 PM IST
राजीव शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना गाजियाबाद रेलवे स्टेशन आजादी की लड़ाई की यादों को ताजा करेगा। मंगल पांडेय, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे 1857 और 1947 में हुई क्रांति के वीरों के चित्र भी स्टेशन की दीवारों पर नजर आएंगे।
विज्ञापन


महानगर के स्कूलों के 1000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं ये पेंटिंग दीवारों पर उकेरेंगे। सामाजिक संस्था सीएस दिशा फाउंडेशन के अभियान ‘माई क्लीन इंडिया’ में शामिल होकर बच्चे स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जागरूकता रैली भी निकालेंगे।

सीएस दिशा फाउंडेशन ने रेलवे से इसके लिए अनुमति ले ली है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 और 4 के पास बने ऊंचे पिलर और पोर्च की दीवारें क्रांति वीरों की पेंटिंग्स से जीवंत म्यूजियम का रूप लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन परिसर के दोनों ओर (बजरिया और विजय नगर) बने स्कैनर हाउस पर भी पेंटिंग्स की जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें