त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। रेलवे ने निरस्त किए गए स्टॉपेज बहाल कर दिए हैं। शुक्रवार को उत्तर रेलवे ने उन ट्रेनों और स्टॉपेज की सूची जारी कर दी है जिन्हें निरस्त किया गया था।
गाजियाबाद, मोदीनगर और पिलखुवा में शताब्दी और वैशाली एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों के स्टॉपेज निरस्त किए गए थे। लेकिन अब ये ट्रेनें फिलहाल इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी।
दरअसल, गाजियाबाद, मोदीनगर और पिलखुवा समेत उत्तर रेलवे ने अपने क्षेत्र में 100 से ज्यादा स्टेशनों पर प्रयोग के तौर पर महत्वपूर्ण स्टॉपेज दिए थे।
करीब एक सप्ताह पहले उत्तर रेलवे ने इन स्टॉपेज को समाप्त करने की घोषणा कर आईआरसीटीसी और इंडियन रेलवे की वेबसाइट से भी ट्रेनों के ठहराव और बुकिंग बंद कर दी थी।
दशहरा-दीपावली जैसे त्योहारों से पहले ट्रेनों के स्टॉपेज खत्म किए जाने से यात्रियों की चिंताएं भी बढ़ने लगी थीं। दैनिक यात्री संघ ने भी इस निर्णय का विरोध किया था।
अब शुक्रवार को रेलवे ने बहाल किए गए स्टेशनों की सूची जारी कर त्योहारों पर दूर-दराज अपने घरों को जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
इन स्टॉपेज को किया बहाल
स्टेशन ट्रेन नंबर ट्रेन रूट
गाजियाबाद 12033 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी
गाजियाबाद 12553 नई दिल्ली-बरौनी वैशाली एक्सप्रेस
नया गाजियाबाद 19105 अहमदाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस
मोदीनगर 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस
मोदीनगर 19565 ओखा-देहरादून एक्सप्रेस
पिलखुवा 14313 भुज-बरेली एक्सप्रेस