फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Paper Leak: एसटीएफ ने दिल्ली से पूर्व वायु सेवा कर्मचारी को किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुला राज

Wed, 06 Mar 2024 09:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से एक पूर्व वायु सेवा के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में आरोपी फरार था।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक के मामले में नोएडा एसटीएफ ने दिल्ली से एक पूर्व वायु सेवा के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पेपर लीक मामले में शामिल था और इससे एसटीएफ की टीम पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


नोएडा एसटीएफ के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की टीम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। इस मामले में साक्ष्य संकलन के दौरान नोएडा के सेक्टर 37 निवासी प्रमोद पाठक को दिल्ली के मुखर्जी नगर से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी कई अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने का काम करता है। इसके कुछ साथी पहले भी गिरफ्तार हुए हैं और इसे ही पूछताछ के बाद प्रमोद पाठक का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें