फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां की इस हरकत को सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वेलकम इलाके में सौतेली मां ने 25 साल के फहीम को जिंदा जला दिया। उसको 65 फीसदी झुलसी हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


फहीम सौतेली मां के साथ पिता का पता पूछने गया था। फहीम 685, मस्जिद वाली गली, खोड़ा कॉलोेनी, गाजियाबाद में रहता है।

उसके परिवार में मां संजीदा व अन्य सदस्य हैं। फहीम के पिता इलियास ने रानी से दूसरी शादी की थी और उसके साथ वेलकम जनता कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन

पिता का पता पूछा तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग

शुक्रवार देर रात फहीम मां संजीदा व दोस्त अरशद के साथ पिता का पता पूछने जनता कॉलोनी आया था। उसने रानी से पिता के बारे में पूछताछ की।

आरोप है कि इस पर रानी ने फहीम पर एक डिब्बे में रखा पेट्रोल डालकर आग लगा दी। फौरन उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वारदात के बाद रानी भाग गई। पुलिस ने फहीम के बयान पर शनिवार शाम रानी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें