फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह लगेगी खेलों में यौन उत्पीड़न पर रोक

Fri, 20 Feb 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बृहस्पतिवार को खेल विभाग के महानिदेशक जगदीश सिंह ने जिला खेल अधिकारी फरीदाबाद और पलवल के साथ बैठक की। इसमें एसपी राणा और अशोक सैनी को निर्देश दिए गए कि वह जिले में जल्द से जल्द यौन उत्पीड़न कमेटी का गठन करें।
विज्ञापन


इस कमेटी में तीन कोच, एक एजुकेशन और चाइल्ड वेलफेयर से जुड़े सदस्य शामिल होंगे। अशोक सैणी ने बताया कि इसके गठन से खेलों में बढ़ रहे यौन उत्पीड़न पर रोक लगाई जा सकती है।

कमेटी के सदस्य समय-समय पर विभिन्न सरकारी और निजी एसोसिएशन व कोचिंग सेंटर का दौरा करेंगे। वहां महिला खिलाड़ी अपनी शिकायत कर सकेंगी। इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


महानिदेशक ने उन्हें निर्देश दिए कि वह खेलों के स्तर को बढ़ाने में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाए। जिले में नियुक्त कोच प्रशिक्षक और प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की संख्या की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया।

इसके साथ ही खेल नर्सरी के बारे में जानकारी ली गई। इसमें पूछा गया कि किस नर्सरी से कितने बच्चों ने स्टेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जिले में स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की खस्ता हालात के बारे उन्हें बताया और मरम्मत के लिए बजट की मांग कि। इस पर निदेशक ने जल्द ही बजट पास करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें