फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ड्राइवर के चली स्टार्ट बस, चालक की हुई दर्दनाक मौत

Mon, 22 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
द्वारका स्थित डीटीसी बस डिपो वर्कशॉप में रविवार को बिना चालक के चली बस से दबने के कारण एक चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान भोज सिंह उर्फ अजय (30) के रूप में हुई है। वह अनुबंध के आधार पर डीटीसी में चालक के पद पर तैनात था।

घटना में हुई लापरवाही पर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। जानकारी के मुताबिक, वर्कशॉप के अंदर एक बस की मरम्मत चल रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

द्वारका स्थित डीटीसी बस डिपो वर्कशॉप मेें हुई घटना

उस समय बस को स्टार्ट करके छोड़ा गया था।  अचानक वह बस आगे की तरफ तेजी से बढ़ी, जिसे रोकने के लिए चालक भोज सिंह कूदकर बस में चढ़ने की कोशिश करने लगा। 

मगर इसी दौरान वह बस और ऑफिस की दीवार, जिसमें बस टकराई उसके बीच में आ गया। वह बस व दीवार के बीच बुरी तरह से दब गया। वहां मौजूद लोग उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भोज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

इस बारे में मौके पर पहुंचे डिपो अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वे कुछ भी बोलने से बचते रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें