ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जल जीवन मिशन की 'हर घर जल गांव' थीम पर लगा स्टॉल देश-विदेश के मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। पांच दिनों तक चले आयोजन में प्रत्येक दिन बड़ी संख्या में लोग स्टॉल में आए और यहां बनाए मॉडल गांव और उस गांव में हर घर जल की प्रक्रिया को समझा। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग या स्कूली बच्चे सभी इस हर घर जल गांव की थीम को देखकर प्रसन्न नजर आए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों के लिए बनाई गई हर घर जल योजना की तारीफ भी की।